कानपुर, नवम्बर 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पूर्व पार्षद अशोक दुबे (पनकी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अशोक दुबे ने संगठन को बताए बिना जनसमस्याओं को लेकर केडीए में प्रदर्शन किया था। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जारी नोटिस में कहा है कि बीते 4 नवम्बर 2025 को अशोक दुबे ने बिना संगठन को सूचित किए कानपुर विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यह कार्य पार्टी अनुशासन के विपरीत है। संगठन की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आंदोलन या प्रदर्शन भाजपा की आचार संहिता के अनुसार अनुचित माना जाता है। जिला अध्यक्ष ने नोटिस में पूछा है कि "आपको ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि आपने बिना संगठन को बताए धरना प्रदर्शन किया। एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा पार्टी इसे अनुशासनह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.