रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के स्वागत कार्यक्रम को लेकर विधायक शिव अरोड़ा ने गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विधायक अरोड़ा ने कहा कि कमल जिंदल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए दोबारा जिलाध्यक्ष बने हैं। ऐसे में उनका स्वागत भव्य और ऐतिहासिक होगा। बैठक में उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। स्वागत कार्यक्रम जिला कार्यालय में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। बैठक में भाजपा नेता सुरेश कोली, तरुण दत्ता, किरन विर्क, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, एनडी शर्मा, पार्षद एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर, राधेश शर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.