पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। जनप्रतिनिधि पर दिए गए बयान को लेकर बुधवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष में बहसबाजी हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बाद में आपस में मामला रफादफा हो गया। बीते दिवस मंगलवार को बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने यहां आकर बयान दिया था और इसमें जनप्रतिनिधियों को लेकर अपनी बात रखी थी। इस पर किसान नेता और क्रांतिकारी विचार मंच के संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने प्रेस कांफ्रेंस की। किसान नेता पटेल ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि हम सरकार के साथ हैं। तभी कांफ्रेंस में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने उन्हें रोकते हुए कहा कि अगर सरकार गलत कार्य कर रही है तो विरोध करेंगे। यूजीसी के प्रावधान और एससीएसटी सही नहीं ह...