जौनपुर, फरवरी 1 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के राजेपुर स्थित तिलकधारी मेमोरियल कालेज (टीडीएमसी) की प्रिंसिपल अर्चना सिंह को डा. प्रवीण तोगड़िया के अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की महिला परिषद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शनिवार को कालेज में आयोजित समारोह में लायंस क्लब क्षितिज की तरफ से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. कैप्टन इन्द्रजीत सिंह, डॉ.दिलीप कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, शशांक सिंह रानू, अतुल सिंह, जयकृष्ण साहू जैकी, अजीत सोनकर, कौशल त्रिपाठी, संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता शम्मी, दीपक साहू, नीतू सिंह, आराधना सिंह, चांदनी साहू अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...