पूर्णिया, दिसम्बर 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने पूर्णिया के डीएम को आवेदन देकर पूर्णिया मे नकली खाद, बीज, कीटनाशक दवाई का खुलेआम दिखने की शिकायत की है और कहा है कि ओरिजनल खाद, बीज, कीटनाशक निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक रहा है। किसान को पक्का बिल भी नहीं मिल रहा है। जिसके कारण किसान शिकायत नहीं कर पा रहे है। जिला कृषि पदाधिकारी इन सब समस्या पर उचित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रब्बी फसल का सीजन है, विधान सभा चुनाव के बहाने किसानों को नकली और निर्धारित दर से अधिक दर पर खाद बीज मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...