जौनपुर, फरवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। लिपिकीय त्रुटि के कारण लंबे समय से वरासत दर्ज न हो पाने की समस्या का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मात्र एक घंटे में निस्तारण करा दिया। जनसुनवाई के दौरान गुरुवार को फरियाद लेकर पहुंची 82 वर्षीय वृद्धा को मौके पर खतौनी उपलब्ध कराई गई। तहसील केराकत के ग्राम पंचायत रामपुर निवासी श्यामदुलारी ने बीते बुधवार को जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पति की मृत्यु के बाद अभिलेखों में हुई लिपिकीय त्रुटि के कारण वरासत दर्ज नहीं हो पा रही है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी केराकत और तहसीलदार को तत्काल त्रुटि सुधार कर खतौनी देने के निर्देश दिए। मात्र एक घंटे के भीतर अभिलेखों में सुधार कर वरासत दर्ज कर दी गई और जिलाधिकारी ने खुद जनसुनवाई कक्ष में वृद्धा को खतौनी सौंपी। ठंड को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.