हरिद्वार, अगस्त 4 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 05 अगस्त को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सरकारी, अर्द्धशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों पर भी लागू रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार जनपद में 04 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट तथा 05 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना है। मानसून की गंभीरता और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाओं की अंक सुधार परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, वे यथावत खुले रहेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.