हाजीपुर, जनवरी 11 -- भगवानपुर। सं.सू. फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को गति देने के उद्देश्य से सभी कर्मियों के द्वारा डोर टू डोर जाकर ईकेवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य किया गया। इसका औचक निरीक्षण करने रविवार की शाम जिलाधिकारी वर्षा सिंह भगवानपुर प्रखंड के अकबर मलाही पंचायत के महादलित बस्ती में पहुंची। महादलित परिवार ने भारतीय संस्कृति के अनुसार फूल माला से डीएम का स्वागत किया। महादलित परिवार की महिलाओं ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने रंजू कुमारी का स्वयं फॉर्मर रजिस्ट्री किया और 11 किसानों को आईडी उपलब्ध कराया गया। इसी बीच बीमार किसान श्रीगंगा राय के दरवाजे पर खुद पैदल जाकर ई-केवाईसी कार्य किया। महादलित परिवार के द्वारा संचालित वसुधा केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.