श्रावस्ती, दिसम्बर 17 -- श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी को 10 शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। इसलिए शिकायतो का निस्तारण कागज पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखे। यह सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.