हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की बाहरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था करें। आवश्यक सूचनाएं ससमय राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.