बागेश्वर, अगस्त 16 -- जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को ग्राम मगरोपहरी रवाईखाल में आपदा प्रभावित भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित ललित कुमार एवं संतोष कुमार के घर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन रवाईखाल मालू झाल मोटर मार्ग का भी दौरा किया, जहां से दीवार खिसकने ने कारण मलबा मकान में आया। पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से पूरा करें। प्रभावित प्रभावित परिवारों को त्वरित मदद उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, ईई लोनिवि संजय पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.