शामली, मार्च 18 -- बजाज शुगर मिल थाना भवन के गेट पर धरना दे रहे किसानों पर मुकदमे के बाद किसान गुस्से में है किसानों का निर्णय है कि बुधवार को सभी किसान अपने खेत खलियान व घरों के कागज जिला अधिकारी को सौंपेंगे तथा उनसे मांग करेंगे कि यह खेत आदि बिकवाकर उन्हें किसी अन्य देश में भेज दिया जाए। मंगलवार को किसानों ने तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए पलायन की चेतावनी दी है। बजाज शुगर मिल थाना भवन के मुख्य गेट पर चल रहा धरना शासन प्रशासन के हस्तक्षेप के बावजूद दसवें दिन भी जारी रहा। बजाज शुगर मिल प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे के बाद किसानों में गुस्से का माहौल है। थाना भवन पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नाम जड़ में 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है मामले को लेकर किसानों ने मंगलवार को हाथ में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.