श्रावस्ती, फरवरी 20 -- श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी को 12 शिकायतें मिलीं। शिकायतों को डीएम ने तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिया। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय है। इसलिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय में सभी कार्य दिवसों में सुबह10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.