मऊ, दिसम्बर 17 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्टांप चोरी से जुड़े एक मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बुधवार को पहुंची संयुक्त जांच टीम ने सर्किल रेट और क्रय विक्रय स्टांप शुल्क की गहनता से जांच की। एआईजी स्टांप राकेश कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की संयुक्त जांच टीम ने सभी तथ्यों की पड़ताल करने के बाद जिलाधिकारी को आख्या प्रेषित की है। स्थानीय तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची जांच टीम ने जांच के दौरान कार्यालय में उपलब्ध संबंधित पत्रावलियों का बारीकी से अवलोकन किया। टीम ने मामले से जुड़े अभिलेखों, बैनामा के दस्तावेजों और रजिस्ट्रार कार्यालय की आख्या का मिलान किया। टीम ने बैनामा की भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया और क्षेत्रफल, जमीन का भौतिक सत्यापन एंव स्थल सत्यापन से सम्बन्धित सभी पहलुओ...