बागपत, दिसम्बर 17 -- बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। पेंशनरों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले में 8627 पेंशनरों को प्रतिमाह लगभग 28 करोड़ धनराशि दी जाती है। जनपद में 100 वर्ष से अधिक के तीन पेंशनर्स हैं, जिसमें प्रकाशो कोर, कृष्णा देवी, अंगूरी देवी है। जिलाधिकारी ने प्रकाशो कौर व कृष्णा देवी को पुष्प माला पहनाकर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। सीएमओ ने कहा कि जो 70 वर्ष से अधिक के पेंसनर है उनका आयुष्मान कार्ड कैंप लगाकर बनाएंगे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार सिंह, वित्त एवं लेखा अधिकारी आशीष, बीएसए गीता चौधरी, सहायक कोषाधिकारी आनंद शर्मा, पेंशनर सहायक प्रदीप तेवतिया, रामनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.