सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- सुलतानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन मंगलवार को पंत स्पोर्टस स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वाह्न 10 बजे से होगा। बीएसए ने बताया कि बुधवार को दो बजे अपराह्न बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बीएसए की ओर से शिक्षकों को लगाया गया है। जिला व्यायाम शिक्षक और व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह के अलावा व्यायाम शिक्षकों तथा खेलों में रुचि रखने वाले शिक्षकों को जिम्मेदारी दी है। बीएसए ने बताया कि जिले के दूर-दराज वाले ब्लॉकों के खिलाड़ियों को शहर में ठहरने,खाने और सोने का इंतजाम किया गया है। शहर से निकट ब्लॉकों के खिलाड़ी मंगलवार को पहुंचेंगे। बीएसए ने सभी से जनपदीय खेल में स...