रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) के एआईसीटीई अनुमोदित 'पीजीसीएम जियो-स्पेशियल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन' पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 30 सीटों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी तक संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक वर्षीय इस पाठ्यक्रम के लिए स्नातक में न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं। पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को आर्कजीआइएस, क्यूजीआईएस और पायथन जैसे अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर के साथ डीजीपीएस और इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान के अनुसार, पिछले वर्ष 70-80% विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है। सामान्य विद्यार्थियों के लिए शुल्क 67,000 रुपये और कामकाजी पेशेवरों के लिए 80,000 रुपये (दो किस्तों में देय) निर्धारित है। मेधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.