नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने वाईफाई सेवाओं के लिए 26 गीगाहर्ट्स बैंड में रेडियो तरंगों (स्पेक्ट्रम) के इस्तेमाल की मंजूरी लेने के लिए दूरसंचार विभाग से संपर्क किया है। यह अनुरोध पिछले सप्ताह किया गया। इस संबंध में जियो को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। यह उल्लेखनीय है कि नोटिस आमंत्रण आवेदन या 2022 की नीलामी के लिए बोली दस्तावेज में कहा गया है कि यदि 5जी के लिए आवंटित स्पेक्ट्रम का उपयोग अन्य तकनीक के लिए किया जा रहा है, तो पूर्व मंजूरी अनिवार्य है। एनआईए के अनुसार, किसी भी अलग तकनीक को लागू करने के मामले में कम से कम छह महीने पहले नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.