हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर । निज संवाददाता समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवाएं की ओर से मध्य विद्यालय, शुभई में 'जियो नन्ही परी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी वर्षा सिंह एवं बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत के उपरांत दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिनका अवलोकन कर महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, पोषण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की रोशनी हैं। लिंगानुपात में गिरावट गंभीर चिंता का विषय है। कन्या भ्रूण हत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.