नई दिल्ली, मई 14 -- मुंबई। रिलायंस समूह की गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई जियो क्रेडिट ने बुधवार को अपने पहले बॉन्ड निर्गम के जरिये घरेलू निवेशकों से 1,000 करोड़ रुपये जुटाए। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी ने 7.19 प्रतिशत ब्याज दर पर यह राशि जुटाई है। बॉन्ड की अवधि दो साल और दस महीने है। निर्गम को तीन गुना अभिदान मिला। निर्गम का आकार 500 करोड़ रुपये था। इसके साथ अधिक आवेदन आने पर 500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोली रखने का विकल्प रखा गया था। इस तरह, कंपनी ने कुल मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये जुटाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.