गया, नवम्बर 24 -- नेशनल एटलस एंड थीमेटिक मैपिंग ऑर्गेनाइजेशन (एनएटीएमओ) और दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ''45वां आईएनसीए इंटरनेशनल कांग्रेस'' समापन सत्र के साथ संपन्न हुआ। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में 'बेहतर कल के लिए कार्टोग्राफी में प्रगति' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 150 पंजीकृत प्रतिभागियों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस) के निदेशक डॉ. देव‍राम ए. नागदेवे ने राष्ट्रीय योजना, पर्यावरणीय सततता और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास में जियोस्पेशियल विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जियोस्पेशियल विज्ञान की मदद से ...