गौरीगंज, अगस्त 25 -- अमेठी। संवाददाता वरिष्ठ साहित्यकार जियालाल आर्य को हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हाशिये पर रहने वाले समुदायों के विकास और हिंदी साहित्य में योगदान के लिए वर्ष 2023-24 का बाबा साहब आम्बेडकर पुरस्कार प्रदान किया गया है। आर्य को बिहार सरकार की ओर से पांच लाख रुपए की धनराशि व प्रमाण पत्र मिलने पर अमेठी के साहित्य प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। अमेठी जिले के पंडरी निवासी जियालाल आर्य भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के आईएएस रहे हैं और लंबे समय तक बिहार के गृह सचिव रहे हैं। उनकी तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्यिक सांस्कृतिक अध्ययन के लिए वह इंग्लैंड, फ्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड, यूएसए और दक्षिण अफ्रीका का भ्रमण कर चुके हैं। विश्व हिंदी सम्मेलन जोह...