संभल, फरवरी 15 -- विधानसभा चुनाव को लेकर संभल में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क और शहर विधायक के बीच जुबानी जंग के बाद रविवार शाम सांसद ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर पार्टी की रणनीति साफ की। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि समाजवादी पार्टी संभल समेत पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। उनके पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान ने भी टिकट के लिए दावेदारी की है, वहीं कई अन्य नेताओं ने भी अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है। सांसद ने कहा कि यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का है। जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.