जमशेदपुर, जनवरी 3 -- जमशेदपुर। गरीब नवाज कालोनी जाकिरनगर के जियाईया दारुल किरत मदरसा में हबिबे मिल्लत शाह सय्यद गुलाम मोहम्मद कादरी हबीबी र. की स्मृति मे एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिस मे मदरसा के छात्रों ने कुरानपाक का पाठ किया तथा फातिहाख्वानी की गई । इस मौके पर मदरसा के डायरेक्टर मौलाना कारी असलम रब्बानी जियाई ने कहा कि इस्लाम के एक आध्यात्मिक व्यक्तितव गुलाम कादरी ने अपने जीवन मे तकवा , विध्या , नैतिकता के रौशन मीनार थे । उनका पूरा जीवन इस्लाम धर्म की सेवा मे गुजरा । उनका निधन इस्लाम जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है । इस मौके पर मदरसा के सभी शिक्षकगण व छात्रों ने सामूहिक रूप से उन्हें खिराज अकीदत पेश कर उनके मगफिरत के लिए दुआएं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.