मिर्जापुर, जनवरी 30 -- जिम की आड़ में लड़कियों का यौन शोषण और धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमांइड इमरान खान की पुलिस को 30 घंटे की कस्टडी रिमांड मिल गई है। सीजेएम कोर्ट ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। अब देहात कोतवाली पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ करेगी। जिम की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण और धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। इस कार्य को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था। गिरोह का मास्टरमाइंड इमरान खान है, जो केजीएन के नाम से तीन जिम संचालित करता था। दुबई भागने के दौरान इमरान को 23 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली से मिर्जापुर लाने के बाद पुलिस ने उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह की अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ...