झांसी, दिसम्बर 20 -- बड़ागांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 12वीं के छात्र ने जिम में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को कसरत को पहुंचे साथियों ने बंद दरवाजे में शव फंदे पर झूलता देखा तो जानकारी हुई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट में स्वयं को मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा बड़ागांव नए थाने के पीछे रहने वाले अवधेश कुमार का 22 वर्षीय बेटा अस्मित कुमार एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। वह मोहल्ला चंद्रपुरा स्थित एक जिम में पार्टटाइम काम करता था। उसके पास जिम की चॉबी रहती थी। बीती देर रात वह घर से निकला था। वहां उसने दरवाजा बंद किया। अंदर जाकर मफलर से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। शनिवार सुबह जब लोग जिम को पहुंचे तो वह अंदर से बंद था। जिससे उ...