नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित एक बार में जबरन प्रवेश, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। बार प्रबंधन से मिली तहरीर के आधार पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। बार के मैनेजर राजीव तेवतिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को बार परिसर में एक कंपनी की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक जिम के मैनेजर अपने कुछ साथियों के साथ जबरन बार में घुस आए। उन्हें बताया गया कि बार में निजी कार्यक्रम चल रहा है और उनके लिए बैठने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद वह अंदर घुस गए। इसका विरोध करने पर मैनेजर और उनके साथ मौजूद एक युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि स्टाफ और बार मालिक को जान से मारने की धमकी दी। अब इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.