गाज़ियाबाद, दिसम्बर 10 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक जिम में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर अफरा-तफरी मच गई। बिजली पैनल में लगी आग ने देखते ही देखते वहां रखी बैटरी और ट्रेडमिल मशीनों को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक द हिंडन हाउस की तीसरी मंजिल पर रोहित त्यागी का गोल्ड्स जिम है। मंगलवार रात करीब दो बजे जिम के बिजली पैनल में आग भड़क उठी। फायर स्टेशन को सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। मौके पर पहुंची टीम ने हौज पाइप की मदद से आग को चारों ओर से घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया। धुआं अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को बीए सेट पहनकर अंदर प्रवेश करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई, ले...