हल्द्वानी, फरवरी 24 -- हल्द्वानी। जिम कॉर्बेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पॉलीशीट में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के दादा-दादी तथा नाना-नानी ने इसमें भाग लिया। चेयरपर्सन रंजू सिंह, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, जीवंती कर्नाटक, मुख्य अतिथि नीमा रावत ने सभी को ग्रैंड पेरेंट्स डे की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...