नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 30 जनवरी को स्टार्टअप ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य चयनित स्टार्टअप को अनुभवी डाक्टरों के साथ प्रत्यक्ष, वन-टू-वन क्लीनिकल परामर्श उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का आयोजन इंडिया डिजाइन के तहत किया जाएगा। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि स्टार्टअप ओपीडी डॉक्टर और स्टार्टअप के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है। इससे ऐसे समाधान विकसित होंगे जो न केवल किफायती होंगे, बल्कि भारत की वास्तविक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप भी होंगे। जिम्स सीएमई के सीईओ डा. राहुल सिंह ने कहा कि हेल्थकेयर इनोवेशन की सही शुरुआत क्लीनिक से होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...