नोएडा, दिसम्बर 6 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एमबीबीएस बैच के छात्रों की व्हाइट कोट सेरेमनी (सफेद कोट समारोह) का आयोजन आठ दिसंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के प्रधानाचार्य प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी होंगे। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्यक्रम चिकित्सा पेशे में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों के पेशेवर मूल्यों और जिम्मेदारियों को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की तैयारियां जिम्स डीन एकेडमिक्स डॉ. रंभा पाठक की देखरेख में अंतिम चरण में हैं। डॉ. भारती राठौर, डॉ. अपराजिता पवार, डॉ. विकास सक्सेना, डॉ. इजेन भट्टाचार्य, डॉ. पीएस मित्तल, ड...