पूर्णिया, फरवरी 13 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। गोरे लाल मेहता कॉलेज बनमनखी के पारिजात प्रांगणम परिसर में गुरुवार को उच्च शिक्षण संस्थानों में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद भारतीय की अध्यक्षता में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बनमनखी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने कहा कि वर्तमान समय में लैंगिक संवेदनशीलता केवल शैक्षणिक विमर्श का विषय नहीं है। बल्कि सामाजिक आवश्यकता बन चुकी है। शिक्षण संस्थान ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक मूल्यों के विकास के प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से समानता, पारस्परिक सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कानून की जानकारी को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि अधिकारों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.