कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि. झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरुकता कार्यक्रम सह सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिन गौतम कुमार, नवल किशोर, किरण कुमारी एवं अरुण कुमार ओझा (विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा एवं निदेशिका संगीता शर्मा द्वारा की गई। निदेशिका संगीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में कानूनी ज्ञान प्रत्येक छात्र के लिए अनिवार्य है, विशेषकर साइबर अपराध और सामाजिक मुद्दों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग, जिम्मेदार एवं कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...