प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिम्मेदारों का एक दिनी प्रशिक्षण हुआ। कलक्ट्रेट संगम सभागार में लखनऊ से आए नोडल अफसर मो. असलम की अध्यक्षता में बैठक हुई। नोडल एक्सपर्ट एकता शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए कौन-कौन से कदम उठाने होंगे। साथ ही इसकी भी जानकारी दी कि शासन की ओर से कौन-कौन से पैरामीटर तय किए गए हैं, जिससे रैंकिंग में सुधार को लगातार बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने आधुनिक टूल किट के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान एडीएम सिटी सत्यम मिश्र सहित तमाम अफसर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.