नई दिल्ली, फरवरी 19 -- दासुन शनाका की अगुवाई वाली श्रीलंका टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट से उलटफेर का शिकार होना पड़ा। सह-मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 178/7 का स्कोर बनाया। जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की। ओपनर ब्रायन बेनेट (48 गेंदों में नाबाद 63) ने अर्धशतक जमाया जबकि कप्तान सिकंदर रजा (26 गेंदों में 45) फिफ्टी से चूक गए। दोनों टीमें पहले ही सुपर-8 का टिकट चुकी हैं। जिम्बाब्वे ने मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी बार उलटफेर किया है। सिंकदर ब्रिगेड ने श्रीलंका से पहले ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से धूल चटाई। हालांकि, जिम्बाब्वे के हातों हार के बावजूद श्रीलंकाई कप्तान शनाका के तेवर ढीले नहीं पड़े। उन्हें अपनी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.