नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- Pakistan T20I Tri Series 2025 Points Table- पाकिस्तान में जारी टी20 ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 20 नवंबर की रात श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने 67 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर ना सिर्फ श्रीलंका को बल्कि पाकिस्तान को भी हैरान कर दिया। जिम्बाब्वे को पाकिस्तान के हाथों पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, मगर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने जोरदार वापसी की। जिम्बाब्वे की इस जीत के हीरो कप्तान सिकंदर रजा रहे जिनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर टीम यह बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रनों का टारगेट दिया था, जिसके सामने श्रीलंका 95 रनों पर ही ढेर हो गया। यह भी पढ़ें- भारत में कहां देख सकेंगे एशेज का घमासान, यहां होगी AUS vs ...