नई दिल्ली, मार्च 22 -- जिम्नास्ट प्रणति नायक को विश्व कप में कांस्य पदक नई दिल्ली। भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने शनिवार को तुर्की के अंताल्या में कलात्मक जिम्नास्टिक एपरेट्स विश्व कप के वॉल्ट फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली 29 वर्षीय ने वॉल्ट फाइनल में 13.417 का स्कोर बनाया तथा जयला हैंग (13.667) और क्लेयर पीज (13.567) की अमेरिकी जोड़ी के पीछे तीसरे स्थान पर रहीं। प्रणति ने वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 13.317 का स्कोर बनाया था। उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक से पहले काहिरा में एफआईजी उपकरण विश्व कप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य जीता था। उन्होंने 2019 (उलनबटेर) और 2022 (दोहा) में एशियाई चैंपियनशिप में वॉल्ट कांस्य भी जीते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.