लोहरदगा, मार्च 18 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड के जिमा चंडू गुरीच चौक से लावागाई तक मुख्य पथ की हालत काफी जर्जर हो गयी है। लगभग दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली इस लाइफ लाइन सड़क में सैकड़ों जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। संत चार्ल्स हिंदी और इंग्लिश मीडियम स्कूल जांगी मुख्य गेट के नजदीक दोनों ओर सड़क पर बड़े-बड़े लगभग 25 फीट लंबा चौड़ा पूरा रोड पर बना गड्ढा बन चुका है। जिससे खासकर प्रतिदिन पैदल व साइकिल से स्कूल आने जाने वाले हजारों बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अन्य राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल गेट से लगभग ढाई किलोमीटर दूर लावागाईं तक रोड में सैकड़ों स्थान पर छोटे-बड़े जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.