मेरठ, मार्च 25 -- मेरठ। वैदिक नव सम्वत्सर के शुभारंभ पर रविवार को जिमखाना मैदान में महाराणा प्रताप प्रांगण में 30 मार्च को जनचेतना महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 521 यज्ञ कुंडों में हजारों की संख्या में यजमान वेद मंत्रों के साथ शुद्ध गौ घृत और औषधि युक्त सामग्री की आहुति देकर आत्मिक और पर्यावरण की शुद्धि का पुण्यार्जन करेंगे। सोमवार को आर्य समाज थापर नगर में जिमखाना मैदान के महाराणा प्रताप प्रांगण में होने वाले जन चेतना महायज्ञ की जानकारी देते हुए राजेश सेठी ने बताया कि 28 वर्षों से गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाधिपति संत शिरोमणि श्रद्धेय स्वामी विवेकानन्द सरस्वती के ब्रह्मत्व में जन चेतना महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित क्रांतिकारी संस्था आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। हर साल की तरह भी इस वर्ष 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.