आरा, दिसम्बर 10 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखण्ड के अगिआंव बाजार में जिला परिषद समेत अन्य सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को लेकर मापी करायी गयी। सीओ लखेन्द्र कुमार की देखरेख में बुधवार को मापी अमीन ने की। पीरो-कोआथ सड़क की दोनों ओर मापी कर पहचान चिह्न अंकित किया गया। सीओ लखेन्द्र कुमार ने बताया कि मापी की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी और निर्देश मिलते ही अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चलेगा। पीरो-कोआथ सड़क की दोनों ओर अवैध कब्जा करने वाले लोगों, झुग्गी-झोपड़ी वालों और फुटपाथी दुकानदारों को मापी के बाद नोटिस निर्गत कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...