चतरा, मई 3 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी जिला परिषद सदस्य सरिता देवी ने धुना पंचायत के रजवार लेढिया नाला पर सीढ़ी का उद्घघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के पश्चात नारियल तोड़कर व फीता काटकर किया। इस मौके पर जीप सदस्य सरिता ने कहा कि प्रखण्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं, सीढ़ी निर्माण के बाद यहां के ग्रामीणों को छठ महापर्व करने व नहाने कपड़े धोने व अन्य कार्यो में सहूलियत होगी । इस दौरान गांव की महिला पुरुषों ने जीप सदस्य सरिता के प्रति आभार व्यक्त किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.