चतरा, अगस्त 21 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी जिप सदस्य सरिता देवी सहित कई लोग बुधवार को भाजपा के प्रखंड मंत्री सह पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी के ससुर के श्राद्ध कार्य में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, ज्ञानी यादव, प्रखण्ड मंत्री अनुज कुमार दांगी, कोनी पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रीति कुमारी ठाकुर, पूर्व मुखिया कुसुम देवी, रेखा देवी भी शोक संतप्त परिवार को सात्वंना दी। इस दौरान स्व0 भुनेश्वर दांगी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। मालूम हो कि अजय दांगी के पिता स्वर्गीय भुनेश्वर दांगी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्हें रांची रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.