घाटशिला, जनवरी 5 -- घाटशिला। गोपालपुर गांव के ग्राम प्रधान सुनील हेम्ब्रम को रविवार को घाटशिला के जिप सदस्य कर्ण सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कर्ण सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पेशा नियमावली लागू होने के बाद ग्राम सभा की शक्तियां बढ़ गई है। ऐसे में ग्राम प्रधान अपने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। पेशा कानून लागू होने के बाद ग्राम प्रधान सुनील हेम्ब्रम की गांव में पहली बैठक आयोजित हो रही है। इसको लेकर ही उन्हें ग्रामीण महिला-पुरुषों के समक्ष सम्मनित किया गया। उन्हे विश्वास है कि गांव की समस्या समेत सारे मामले में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...