गुमला, मार्च 11 -- बसिया, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग ने सोमवार को जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार से मुलाकात कर अबुआ आवास, पीसीसी सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए सुगमता से बालू उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्थानीय स्तर पर कई विकास योजनाएं चल रही हैं। जिनमें ट्रैक्टर संचालकों द्वारा बालू की आपूर्ति की जाती है,लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई के डर से ट्रैक्टर चालक बालू परिवहन से कतराने लगे हैं। जिससे इसकी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जिला परिषद ने बताया कि पहले जो बालू मात्र चार-पांच सौ रुपये में उपलब्ध थी, वहीं अब 1500-दोहजार रुपये में मिल रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन की सख्ती के कारण लोग चोरी-छिपे बालू ढुलाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी से मांग की कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.