घाटशिला, जनवरी 9 -- घाटशिला। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू नें दामपाड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांव मे 400 जरुरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। मुख्य कार्यक्रम काड़ाडुबा पंचायत के बुरुडीह सामुदायिक विकास भवन मे आयोजित की गई। ग्राम प्रधान वीर सिंह सरदार और युवा समाजसेवी भादो मांडी के नेतृत्व मे कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जिला परिषद सदस्य नें सैकड़ों जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया। श्रीमती मुर्मू नें कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कनकनी बढ़ी है। तापमान मे गिरावट आयी है। शीतलहर का प्रकोप जारी है। ठंड मे वृद्ध वृद्धाओं को बहुत ज़्यादा परेशानी हो रही है,इसे देखते हुए अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे लगातार कम्बल का वितरण किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.