गिरडीह, जनवरी 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के पीपराबांध तालाब में स्नान घाट का निर्माण किया जाएगा। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार की पहल से निर्माण कार्य की स्वीकृति हुई है। 15 वें वित्त मद से 4 लाख 18 हजार रुपए की लागत से स्नान घाट का निर्माण किया जाएगा। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार के द्वारा शुक्रवार को निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि माहुरी गांव के लोगों के द्वारा इस तालाब में स्नान घाट निर्माण की वर्षों पुरानी मांगें थी। ग्रामीणों की मांगों को देखते हुए उन्होंने पहल की और निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली। बताया कि स्नान घाट बनने से माहुरी गांव के लोगों को स्नान करने, कपड़े धोने एवं पूजा - पाठ करने में सहूलियत होगी। प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य पूरा किए जाने का निर्देश ठेकेदार को दिय...