हजारीबाग, अगस्त 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड के चौथा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को मध्य जिप सदस्य शेख तैयब ने किचेन शेड का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधि, गणमान्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे शामिल हुए। जिप सदस्य ने कहा कि किचेन शेड बनने से मध्याह्न भोजन बनने में सुविधा होगी। मौके पर भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य जानकी शर्मा, वार्ड सदस्य ललन यादव, कामेश्वर यादव, उपमुखिया विनोद रजक, संतोष रजक, अध्यक्ष अशोक यादव, सीताराम यादव, मंजू देवी, गोविंद रविदास समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.