घाटशिला, फरवरी 14 -- घाटशिला। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने शुक्रवार को दो गांव के ग्रामीणों को नया गोलपोस्ट उपलब्ध कराया। कालचीती पंचायत अंतर्गत माकड़ा कालापाथर एवं भादुआ पंचायत अंतर्गत भादुआ गांव के ग्रामीणों ने जिला परिषद से गोलपोस्ट देने की मांग कर रहे थे। दोनों गांवों के ग्रामीणों को गोलपोस्ट दिया गया। ग्रामीणों नें बताया कि प्रत्येक वर्ष फुटबॉल मैदान में लकड़ी व बांस से गोल पोस्ट बनाना पड़ता था। इससे बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों नें जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब इससे निजात मिल गई है। मुर्मू ने दोनों गांव के फुटबॉल मैदान के लिए नया गोल पोस्ट उपलब्ध करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...