रामगढ़, सितम्बर 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 के पार्षद जयराम बेदिया के पिता धूर्णन बेदिया (72 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। वहीं अंतिम संस्कार सोमवार को भदानीनगर स्थित पाली दामोदर नद तट पर हुआ। इससे पूर्व कई जनप्रतिनिधि और राजनैतिक दल के लोग ने जिला पार्षद के घर पहुंच कर संवेदना जताई। इसमें मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय कार्यकरणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, जिला पार्षद सदस्य रेखा कुमारी, जिला पार्षद सदस्य सरस्वती देवी, पूर्व पंसस सीताराम मुंडा, राजेंद्र बेदिया, टिंकू बेदिया, बीरबल बेदिया, नरेश बड़ाइक, सरजू मुंडा, नरेश बेदिया, जुगेश बेदिया, जगमोहन बेदिया, टुनटुन सिंह, कृष्ण बेदिया, रतन बेदिया, ओकिल बेदिया, रामविकास बेदिया आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.