मोतिहारी, सितम्बर 6 -- आदापुर। पंसस सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान हत्याकांड के नामजद अभियुक्त जिला पार्षद रूबी देवी के पति रमेश कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के करीब ग्यारह विभिन्न अपराधिक मामले में रमेश कुमार सिंह की लम्बे अरसे से पुलिस को तलाश थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...